विषय --- आइस क्रीम
सब के लबों पर एक ही नाम।
बच्चे बूढ़े या हो जवान।
मन ललचाती आइस क्रीम, भाती सबको एक समान।।
चॉकलेट , वैनिला , टूटीफूटी , कोन , स्ट्रॉबेरी इतराते है !
बर्फ का गोला ठंडक देता और मन को ये ललचाते हैं।।
गर्मी से राहत देती मन को ताज़ा कर देती ।
चाहे जितनी कड़ी धूप हो सारी गर्मी हर लेती।।
जब भी आता गोले वाला बच्चे शोर मचाते हैं ।
एक छोटी आइसक्रीम लेकर बहुत खुश हो जाते हैं ।।
किसी को चाहत कोनवाली किसी को मटका-कुल्फी भाती।
कुछ तो गर्मी में राहत दे कर ये सर्दी का एहसास दिलाती।।
Shnaya
19-Apr-2022 04:16 PM
Very nice 👍🏼
Reply
Gunjan Kamal
19-Apr-2022 02:16 PM
बेहतरीन अभिव्यक्ति
Reply
Renu
19-Apr-2022 11:30 AM
Nice
Reply